रांची, मार्च 20 -- मांडर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कंदरी चीलटोली स्थित शिक्षक बाल कुमार साहू के मकान से 10 मार्च को हुई चोरी का खुलासा मांडर पुलिस ने कर लिया है। इस घटना में चोरों ने बंद घर से ताला तोड़कर नगद 12 लाख रुपये सहित अन्य कई सामानों की चोरी कर ली थी। शिक्षक के मकान में चोरी की घटना को लोहरदगा के सेरेंगहातू तोरार निवासी तीन अपराधियों सज्जाद अंसारी, कमलेश साहू उर्फ बीरू और पंकज साहू ने अंजाम दिया था जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपियों की निशानदेही पर दो लाख 11 हजार रुपये नगद सहित चोरी का एलईडी टीवी, इनवर्टर, बैट्री, इंडक्शन चूल्हा, कपड़े और अन्य सामान सहित ताला तोड़ने का औजार और चोरी की घटना में प्रयुक्त टेंपो जब्त कर लिया। गुरुवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस ने घटना की जानकारी दी। घटना के खुलासा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.