रांची, अप्रैल 20 -- मांडर, प्रतिनिधि। झारखंड तंजीम और रांची जिला मोमिन कांफ्रेंस की ओर से वक्फ संशोधन बिल 2025 के विरोध में रविवार को मुड़मा में तहफ्फुज ए वक्फ कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंड के मुस्लिम संगठन के प्रतिनिधियों और अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कांके विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि कोई भी कानून देश और राज्य हित में बनाया जाता है, परंतु जिस कानून से पूरा समाज नाराज हो वैसे कानून का कोई मतलब नहीं है। पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि वक्फ बिल में संशोधन कर भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि वह संविधान बदलने पर तुली है। अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने कहा कि बहुमत का आंकड़ा दिखाकर वक्फ बिल अधिनियम के माध्यम से केंद्र सरकार पूरे देश में मुसलमानों को अपमानित करने और उनके समानता के अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.