रांची, अप्रैल 25 -- मांडर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया गया। मौके पर राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के महत्व पर चर्चा की गई। पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने और ग्रामीण विकास में इसकी भूमिका पर जोर दिया गया। उपस्थित अधिकारियों और पंचायत समिति के सदस्यों ने पंचायती राज व्यवस्था के विकास और सुधार के लिए अपने विचार साझा किए और पंचायती राज व्यवस्था को और मजबूत बनाने की बात कही गई। साथ ही ग्रामीण विकास में पंचायतों की भूमिका को और प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई। मौके पर नोडल पदाधिकारी सह सीओ चंचला कुमारी, प्रमुख फिलिप सहाय एक्का, उप प्रमुख अमानत अंसारी, पंचायत समिति माशूक अली सहित विभिन्न पंचायत के पंचायत समिति सदस्य आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.