रांची, जनवरी 19 -- मांडर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र स्थित आरकेबी ब्रिक्स ईंट भट्ठे पर काम करने वाले 18 वर्षीय झनेन्द्र साहू की मिर्गी का दौरा पड़ने से मौत हो गई। घटना रविवार की रात लगभग 10 की है। वह छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के ग्राम भरुवा मोड़ा का निवासी था। झनेन्द्र अपने परिवार के साथ ईंट भट्ठे पर काम करता था। दौरा पड़ने पर परिजन उसे मांडर के निजी अस्पताल ले गए, परंतु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.