रांची, सितम्बर 15 -- मांडर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बसकी गांव में सोमवार को घर बनाने के दौरान हुए मामूली विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों में असलम अंसारी, दानिश अंसारी रमजान अंसारी, आसिफ अंसारी, वसीम अंसारी और आरिफ अंसारी शामिल हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल मांडर में कराया गया, जहां से रमजान अंसारी, आसिफ अंसारी, आरिफ अंसारी और वसीम अंसारी को रिम्स रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में एक पक्ष के लोगों द्वारा घर में बाथरूम की छत की ढलाई कराई जा रही है। इसी दौरान उनके पड़ोसी के घर के एसबेस्टस पर ढलाई का मेटेरियल गिरने पर विवाद शुरू गया। इसकी सूचना मांडर थाना को दे दी गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.