रांची, जून 15 -- मांडर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के टांगरबसली में रविवार को भाजपा द्वारा संकल्प सभा आयोजित की गई। सभा में बतौर मुख्य अतिथि और वक्ता सन्नी टोप्पो ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों की हितैषी है। मोदी सरकार ने गरीबी उन्मूलन, आदिवासी समाज के विकास, शिक्षा, स्वरोजगार और कृषि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया है। मोदी सरकार के 11 वर्ष भारत को विकसित बनाने की दिशा में काफी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर सहित भारत को परम वैभव पर पहुंचाने का जो काम किया है वह सराहनीय है। संकल्प सभा में मंडल अध्यक्ष पुरंजय महतो, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक साहू और उपाध्यक्ष उपेंद्र महली और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...