रांची, दिसम्बर 5 -- मांडर, प्रतिनिधि। प्रखंड के टटकुंदो पतराटोली में शुक्रवार को पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने पानी की कमी, आवास से संबंधित समस्या, जमीन विवाद तथा सड़क की खराब स्थिति जैसे प्रमुख मुद्दों को उनके सामने रखा। बताया गया कि अधिकतर समस्याओं का समाधान मौके पर कर दिया और संबंधित विभागों को तत्काल निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जनता की हर परेशानी मेरे लिए महत्वपूर्ण है और त्वरित समाधान करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मौके पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...