रांची, मई 18 -- मांडर, प्रतिनिधि। प्रखंड के कई हिस्सों में रविवार की दोपहर आई तेज आंधी-बारिश से कई घरों के एसबेस्टस और छप्पर उड़ गए। सबसे अधिक नुकसान मुड़मा, मेशाल, सुरसा और मसमानो गांव में ज्यादा नुकसान हुआ है। इस दौरान कई घरों के एसबेस्टस उड़ गए और कई पेड़ भी उखड़कर गिर गए। वहीं मसमानो गांव में वज्रपात की चपेट में आने से बदरुद्दीन अंसारी की एक दुधारू गाय की मौत हो गई, जिसकी कीमत 60 हजार से अधिक बताई जा रही है। इसी गांव की 55 वर्षीय छेना उराइन वज्रपात की चपेट में आकर घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए मांडर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां देर शाम तक उसका इलाज चल रहा था। इन लोगों का हुआ नुकसान मुड़मा गांव के बुधवा उरांव, लक्ष्मण उरांव, सुकरो उराइन, मेशाल गांव के मजीद अंसारी, सलीम अंसारी मसमानो गांव के जसमुद्दीन अंसारी सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.