रांची, फरवरी 21 -- मांडर, प्रतिनिधि। मांडर-बुढ़मू मुख्य पथ पर चटवल मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शनिवार दोपहर लगभग दो बजे की है। बताया जाता है कि अंबाटोली निवासी शाहिद अंसारी अपनी बाइक से मांडर से घर लौट रहा था। इसी दौरान ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। सड़क पर गिरने के कारण उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। घटना के बाद उसे रेफरल अस्पताल मांडर ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत रिम्स रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...