रांची, अगस्त 13 -- मांडर, प्रतिनिधि। भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बुधवार को जनजातीय महोत्सव का आयोजन सांस्कृतिक गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ दीपाली पराशर द्वारा दीप जलाकर उनकी अगुवाई और मार्गदर्शन में हुई। इस महोत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना और जनजातीय समाज के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। विभिन्न हाउस द्वारा जनजातीय प्रस्तुतियां दी गईं, इनमें मुंडा, हो, उरांव और संथाल जनजातियों की सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत की गई। प्रस्तुतियों के दौरान संथाल, मुंडा, उरांव, हो जनजातियों के खान-पान, संगीत और नृत्य की प्रस्तुति की गई। डॉ दीपाली पराशर ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की विविध और समृद्ध जनजातीय परंपराओं का सम्मान करना और विद्यार्थियों को जनजातीय जीवनशैली और संस्कृति से परिचित कर...