रांची, दिसम्बर 21 -- मांडर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नारो गांव स्थित एक कुएं से रविवार की सुबह मांडर पुलिस ने एक किसान का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान नारो के 50 वर्षीय लखो उरांव के रूप में की गई है। लखो उरांव नौ दिसंबर की शाम घर से निकला था और उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। रविवार की सुबह उसके घर से डेढ़ किमी दूर स्थित कुएं में बच्चों ने शव देखा और इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। सूचना मिलने पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। परिजनों के अनुसार, लखो उरांव खेतीबारी करता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...