रांची, जनवरी 27 -- मांडर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सोसई ललमटियाटांड़ निवासी महिला ललिता एक्का के पुआल के गांज और गन्ना के खेत में आग लग गई। आग लगने से पुआल का गांज और गन्ना की फसल का काफी हिस्सा जल गया है। घटना सोमवार दोपहर की है। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि ललिता एक्का दिन में मध्य विद्यालय सोसई में मध्याह्न भोजन बनाने गई थी, इसी बीच घर में मौजूद उसकी पुत्री ने पुआल के गांज और गन्ने की फसल में आग लगने की सूचना दी। बाद में घर जाकर उसने किसी तरह फसल में लगी आग बुझ। आग से महिला को लगभग 40 हजार का नुकसान हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...