रांची, दिसम्बर 14 -- मांडर, प्रतिनिधि। मांडर भिखारिएट कमेटी की ओर से क्रिसमस कार्निवल सह गैदरिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ख्रीस्त समुदाय के महिला, पुरुष और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मांडर पल्ली से शुरू होकर रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर स्थित टांगर बसली मोड़ तक जाकर वहां से लौटी। टांगर बसली मोड़ पर पल्ली पुरोहित विपिन कंडुलना और भिखारिएट कमेटी के पदाधिकारियों ने मांडर की सीओ चंचला कुमारी और थाना प्रभारी मनोज करमाली के साथ मिलकर सड़क पर केक काटा और सभी को क्रिसमस की बधाई दी। मौके पर फादर जॉन शैलेन्द्र टोप्पो, मुखिया प्रकाश खलखो, पितरूस खलखो, रोशन इमानुवेल तिग्गा, प्रेमचंद एक्का और कार्मेला बारबरा सहित ख्रीस्त समुदाय के लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...