रांची, अप्रैल 5 -- मांडर/चान्हो। ब्राम्बे मंदिर में शनिवार को पूजा-अर्चना के बाद बजरंग दल और विहिप के संयुक्त तत्वावधान में रामनवमी को लेकर मांडर और चान्हो प्रखंड में जुलूस निकाला गया। भाजपा नेता सन्नी टोप्पो ने इस जुलूस को रवाना किया। दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर सवार भक्तजन पारंपरिक हथियारों के साथ जय श्रीराम के नारे लगाते रहे और डीजे की धुन पर थिरकते हुए जुलूस में शामिल हुए। यह जुलूस ब्रांबे, मुड़मा, कंदरी, मांडर, सोसई आश्रम, करकट, बिजुपाड़ा, चान्हो, सोंस, पतरातू होते हुए ओपा पहुंचा, जहां पूजा और आरती के बाद इसका समापन हुआ। कंदरी मोड़ में भारथी बीएड कॉलेज, चान्हो-बीजूपाड़ा में कांठामृत रसधारा कीर्तन मंडली के साथ ही जगह-जगह अन्य लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर खलारी डीएसपी आरएन चौधरी, मांडर थानेदार राहुल और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.