रांची, जनवरी 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। मांडर कॉलेज के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. केपी शाही का शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के छात्र मोर्चा के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मोर्चा के अमन तिवारी और मोहम्मद हमजा ने डॉ. शाही को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की। छात्र प्रतिनिधियों ने प्राचार्य के साथ शिक्षा की गुणवत्ता, अनुशासन और छात्र कल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। डॉ. शाही ने छात्रों की बातों को गंभीरता से सुना और सभी उचित मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.