रांची, जनवरी 16 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। नरकोपी पुलिस ने थाना क्षेत्र के करकरी नवाटोली गांव से शुक्रवार को एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान उसके परिजनों ने मांडर थाना क्षेत्र के गुड़गुड़जारी कैम्बो गांव निवासी 35 वर्षीय जयप्रकाश उरांव के रूप की। नरकोपी थाना प्रभारी नागेश्वर साव ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। दो दिन पूर्व वह घर से बाहर चला गया था। काफी खोजबीन करने के बाद परिजनों ने उसे बरामद किया था। घटना की रात वह फिर घर से बाहर निकल गया। नरकोपी थानेदार ने बताया कि संभवत: उसकी ठंड लगने से हुई होगी। नरकोपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.