रांची, दिसम्बर 15 -- मांडर/चान्हो, प्रतिनिधि। मांडर के ब्राम्बे लैंपस में सोमवार को धान क्रय केंद्र का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख फिलिप सहाय एक्का द्वारा और चान्हो के सोंस में जिला परिषद सदस्य आदिल आजिम ने किया। मांडर प्रमुख ने कहा कि अब किसानों को प्रति क्विंटल Rs.2400-Rs.2450 रुपये मिलेंगे। वहीं एक किसान 200 क्विंटल तक केंद्रों पर धान बेच सकता है। बेचे गए धान का मूल्य 24 घंटे के अंदर किसान के खाते में एकमुश्त स्थांनातरित कर दिया जाएगा, जो किसान अपने उत्पादित धान को बेचना चाहते हैं उन्हें इस योजना के लिए निबंधन कराना होगा। इसके लिए ई-उपार्जन पोर्टल पर स्वयं स्मार्टफोन के माध्यम से अथवा प्रज्ञा केंद्र जाकर ऑनलाइन निबंधन करा सकते हैं या फिर अपने क्षेत्र के लैंपस के पदाधिकारियों से संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं। मौके पर कांग्रेस अल्पसंख्यक के ग्...