मथुरा, मार्च 31 -- मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी क्षेत्र को नवरात्रि के पहले ही दिन निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी। बिजली बंद रही। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया था कि नवरात्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति दी जाए और सप्लाई मेनटेन रखें। पर इसके प्रति विद्युत विभाग सक्रिय नहीं दिखा और हर रोज कि तरह ही बे हिसाब कटौती वाली बिजली आपूर्ति की गयी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उपभोक्ता चर्चा करते दिखे कि प्रदेश के मुखिया के आदेश के बाद भी आपूर्ति में कटौती की जा रही है। ओम प्रकाश सिंह, संतोष शर्मा, रेनू भारती, कौशलेन्द्र सिंह, तपिश राघव, पवन शर्मा आदि का कहना था कि रविवार को भी कटौती की गई। लगातार बिजली सप्लाई नहीं मिली, जबकि मुख्यमंत्री द्वारा निर्बाध आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मांट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.