मथुरा, नवम्बर 25 -- मांट में जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने एसआईआर से जुड़े सभी बीएलओ, सुपरवाइजर, सेक्टर मजिस्ट्रेट और कम्प्यूटर ऑपरेटरों से कहा है कि सभी लोग बिना कोई तनाव लिए समय से पूर्व कार्य संपन्न करें। तहसील सभागार में उन्होंने बैठक के दौरान कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई समय सीमा में बहुत कम दिन बचे हैं। निर्वाचन आयोग के साफ आदेश हैं कि भारत के नागरिक को ही भारत में मताधिकार का अधिकार मिलेगा। मांट क्षेत्र में कई आश्रम ऐसे हैं जहां संतों ने पिता के नाम पर गुरु का नाम लिखा हुआ है, उसके लिए निर्वाचन आयोग से दिशा निर्देश मांगे गए हैं। शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने वाले छह बीएलओ को डीएम, एसडीएम रितु सिरोही ने प्रमाण पत्र देकर व पटुका पहना कर सम्मानित किया। कम्प्यूटर ऑपरेटरों से कहा कि वह तेजी से फीडिंग करें, उन्हे वो अपनी तरफ से एक एक...