मथुरा, जनवरी 12 -- मांट, सड़क सुरक्षा माह (01 जनवरी से 31 जनवरी) के अंतर्गत आज यमुना एक्सप्रेस-वे स्थित मांट टोल प्लाजा पर यात्रियों एवं वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने हेतु सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वाहन चालकों एवं यात्रियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए, जिनमें निर्धारित गति सीमा का पालन, सीट बेल्ट एवं हेलमेट के प्रयोग, लेन अनुशासन तथा विशेष रूप से कोहरे के समय सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की गई। साथ ही रात्रि एवं कम दृश्यता की स्थिति में वाहनों की पहचान सुनिश्चित करने हेतु दोपहिया वाहनों एवं भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप चिपकाए गए। इस अवसर पर लेन ड्राइविंग अनुशासन पर विशेष जोर दिया गया। दोपहिया वाहन चालकों को बाईं ओर की अंतिम लेन में चलने तथा भारी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.