लखनऊ, फरवरी 18 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। नाका फ्लाईओवर पर मांझे की रगड़ से बाइक सवार मो. मुशर्रफ का गला कटने के मामले में अज्ञात पतंगबाज के खिलाफ हुसैनगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा छितवापुर चौकी प्रभारी ने दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी का पता लगा रही है। थाना प्रभारी हुसैनगंज शिव मंगल सिंह के मुताबिक चौकी प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि मो. मुशर्रफ क्षेत्र स्थित शेर वाली कोठी के पास रहते हैं। 12 फरवरी को वह बाइक से जा रहे थे। साथ में पत्नी नेहा और चार माह की बेटी भी थी। नाका फ्लाईओवर पर एकाएक पतंग का मांझा उनके गले में फंस गया। खिंचाव से गले में कट लग गया। बाइक अनियंत्रित हुई और वह सड़क पर गिर गए। हादसे में बेटी और पत्नी भी चोटिल हो गई थी। गले से खून निकल रहा था। यह देख राहगीर दौड़े और उन्होंने उठाया। चौकी प्रभारी ने बताया कि स...