गंगापार, जनवरी 9 -- मकर संक्रांति से पहले ही पतंग और चाइनीज मांझे के कारोबारी सक्रिय हो गए हैं, जिसका खामियाजा आम जनमानस को भुगतना पड़ रहा है। शुक्रवार को चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। उक्त घायल युवक आकिब अली पुत्र रज्जाक निवासी ग्राम कठौली का बताया गया। आकिब अली शुक्रवार दोपहर स्कूटी से मेजारोड बाजार की ओर जा रहा था। वह मेजारोड पुलिस चौकी के समीप पहुंचा था, तभी चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। मांझा युवक के गले और उंगली में फंसा, जिससे वह घायल हो गया। बाद घायल युवक नजदीकी अस्पताल पहुंच इलाज कराया और घर वापस लौट गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.