गंगापार, फरवरी 3 -- शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में गंगा स्नान कर लौट रहे एक युवक का मझे की चपेट में आने से गंभीर हादसा हो गया। इस दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी और छह माह का मासूम पुत्र भी चोटिल हो गए। नगर पंचायत शंकरगढ़ निवासी 26 वर्षीय रजत उर्फ राहुल केसरवानी, पुत्र ननका केसरवानी अपनी पत्नी रूपल केसरवानी एवं छह माह के पुत्र के साथ मोटरसाइकिल से गंगा स्नान कर वापस शंकरगढ़ आ रहे थे। वे सरस्वती घाट के समीप पहुंचे, तभी अचानक मांझे की चपेट में आ गए। मांझे में फंसने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में रजत के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जबकि उसकी पत्नी और मासूम पुत्र भी घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को पास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.