बोकारो, जनवरी 24 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को प्रखंड कल्याण विभाग की ओर से संथालियों के लिए उपलब्ध कराए गए यंत्रों का पेटरवार के 12 मांझी हाउस के बीच वितरण किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो की मौजूदगी में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रेम कुमार दास ने संथालियों के बीच उपस्कर का वितरण किया गया। जिन मांझी हाउस को उपस्कर उपलब्ध कराया गया, उनमें ओरदाना पंचायत के किता टांड, खैराजारा व चीनी बस्ती, पतकी पंचायत के सिमरा जोड़ा, मायापुर पंचायत के श्यामलता, चरगी पंचायत के चरगी, चलकरी दक्षिणी पंचायत के बाजार टोला, उत्तासारा पंचायत के गोपालपुर और अरजुवा पंचायत के अरजुवा गांव स्थित मांझी हाउस को दिया गया। जो सामग्री मांझी हाउस को उपलब्ध कराया गया, उसमें 2 मांदर, एक नगाड़ा, एक कोरताल, सारंगी,राहड़ा, घुंघरू,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.