छपरा, जनवरी 6 -- दाउदपुर (मांझी)। मांझी-सिसवन मुख्य मार्ग पर रन पट्टी गांव के समीप मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब टेंट-पंडाल की सामग्री लदी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में पिकअप चालक और उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की गति तेज थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और पिकअप पलट गई। पिकअप में फंसे चालक और उपचालक को ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...