छपरा, मई 8 -- दाउदपुर(मांझी)। छपरा - बलिया रेलखंड पर स्थित मांझी रेलवे हाल्ट व रेल पुल के बीच गुरुवार की सुबह अज्ञात युवक की उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन से कट कर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची मांझी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। घटनास्थल पर आरपीएफ के जवान भी मौजूद थे। मिली जानकारी के अनुसार मांझी रेलवे हाल्ट व मांझी रेल पुल के बीच पोल नंबर 16/ 39 एवं 16/41 के बीच एक अज्ञात युवक का सिर कटा शव रेलवे ट्रैक के बगल में पड़ा हुआ था। मृतक का सिर लुढ़क कर शव के समीप ही अन्यत्र पड़ा हुआ था। गर्दन के अलावा मृतक के शरीर के किसी भी भाग पर खरोच तक का निशान मौजूद नहीं था। पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद लोगों से शव की पहचान करने की भरपूर कोशिश की गई लेकिन खबर भेजे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। मृतक शर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.