छपरा, जनवरी 8 -- दाउदपुर (मांझी)। मांझी प्रखंड की सभी पंचायतों में किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी व फॉर्मर किसान आईडी पंजीकरण का कार्य पंचायत भवनों पर किया जा रहा है। सरकार के निर्देश के बाद लाभुक किसान आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंचायत भवन पहुंचकर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करा रहे हैं। संबंधित कर्मियों के अनुसार जिन किसानों की जमाबंदी दुरुस्त पाई जा रही है, उनका फॉर्मर रजिस्ट्री भी किया जा रहा है, ताकि उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। इस क्रम में बरेजा पंचायत भवन पर मुखिया राजेश पाण्डेय के सहयोग से दर्जनों किसानों का ई-केवाईसी एवं फॉर्मर किसान आईडी पंजीकरण कराया गया। किसानों का कहना है कि ई-केवाईसी नहीं होने की स्थिति में किसान सम्मान निधि की राशि रुक सकती है, इसलिए वे समय रहते सभी औपचारिकताएं पूरी करा र...