पटना, अप्रैल 21 -- हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी पर अभद्र टिप्पणी कर सुर्खियां बटोरना चाह रहे हैं। श्री मांझी पर बयान के लिए उनको सार्वजनिक माफी मांगनी पड़ेगी, नहीं तो वे आगे की कार्रवाई करेंगे। वे सोमवार को पटना स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। अनिल कुमार ने बताया कि 11 मई को बिहार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी प्रत्येक पंचायत से पांच कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेगी। वे पार्टी उम्मीदवारों के साथ-साथ एनडीए के प्रत्याशियों के लिए काम करेंगे। वहीं, पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने पूर्व मंत्री चंद्रशेखर के बयान के लिए उन्हें पार्टी से निकालने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.