पाकुड़, फरवरी 4 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित आदिवासी कल्याण छात्रावास परिसर में बुधवार को मांझी परगाना लहंती वैसी की मासिक बैठक प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र मुर्मू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अंचल के अनेक ग्राम प्रधान एवं लेखा होड़ जैसे-गुड़ैत, प्रामाणिक, जोगमांझी, नाइकी, कुड़ाम नाइकी एवं बुद्धिजीवी लोग शामिल हुए। बैठक में पी-पेसा कानून के तहत ग्राम सभा को शक्ति के साथ ग्राम में लागू करने पर विशेष रुप से चर्चा की गई। बैठक में जाति, निवासी प्रमाण पत्र निर्गत हेतू ग्राम प्रधान की अनुशंसा होनी चाहिए। न कि पंचायत मुखिया द्वारा होना चाहिए। इसके विरुद्ध में एक लिखित शिकायत, सुझाव पत्र अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया था, बावजूद कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। इससे हम सब काफी काफी नाखुश हैं। बीते 07-08 महीने स...