छपरा, मार्च 21 -- दाउदपुर(मांझी)। मांझी प्रखंड निवासी फिजिकल टीचर सकलदीप सिंह बिहार टीम का हिस्सा बनकर अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज खो-खो टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए नई दिल्ली रवाना हो गए हैं। यह प्रतियोगिता 21 मार्च से 24 मार्च 2025 तक आयोजित होगी जिसमें देशभर की टीमें शामिल होंगी। सकलदीप सिंह सारण जिले के एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में बिहार टीम में शामिल हुए हैं। स्थानीय लोगों और शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। मांझी के ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि सकलदीप सिंह टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर बिहार और सारण का नाम रोशन करेंगे। बिहार टीम 21 से 24 मार्च तक आयोजित टूर्नामेंट में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के इरादे से भाग लेने जा रही है। रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मैं बिहार टीम का प्रतिनिधित्व कर रहा हू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.