गिरडीह, दिसम्बर 5 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के केन्दुवा पंचायत अंतर्गत मांझीझार गांव में एक शादीशुदा युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना को लेकर मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर फांसी पर लटका देने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं ग्रामीणों के बीच यह बात भी तेजी से फैल रही है कि कुछ तथाकथित सामाजिक तत्वों ने मौत के बाद शव का सौदा कराने की कोशिश की, जिस पर व्यापक रोष देखा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार जमुआ प्रखंड के प्रतापपुर निवासी मो इदरीश अंसारी की पुत्री शबनम खातून (उम्र 25 वर्ष) की लगभग एक वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति-रिवाज से मांझीझार गांव में शादी हुई थी। बुधवार देर रात को शबनम के मायके वालों को फोन कर सूचना दी गई कि उनकी बेटी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। परंतु जब परिजन मांझीझार पहुंचे तो ...