लखनऊ, फरवरी 9 -- सीएम योगी ने छात्रों से आने वाली बोर्ड परीक्षाओं से पहले सुरक्षा, स्वास्थ्य और पढ़ाई पर ध्यान देने को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले सीएम योगी ने छात्रों को एक पाती लिखी, जिसमें तीन अहम संदेश दिए। छात्रों को सलाह देते हुए सीएम योगी ने लिखा, चीनी 'मांझे' और मोबाइल से दूरी बनाएं। उन्होंने लिखा, चीनी मांझा राज्य में बैन है इससे मौतें भी हुई हैं। छात्रों से कहा गया कि वे इसका इस्तेमाल न करें, दोस्तों को भी चेतावनी दें और परिवार की मदद से किसी भी अवैध बिक्री की रिपोर्ट पुलिस को दें। सीएम योगी ने मोबाइल फोन की लत के प्रति भी आगाह किया। उन्होंने कहा, बहुत ज़्यादा गेम खेलने या वीडियो देखने से समय बर्बाद होता है, पढ़ाई पर असर पड़ता है, और आंखों की रोशनी कमजोर होती है। उन्होंने छात्रों को पढ़ने, खेल खेलने...