सहारनपुर, जनवरी 31 -- थाना क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा गुर्जर में मांझा काटने के मामूली विवाद के बाद युवक का पैर तोड़ने और जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बुड्ढाखेड़ा गुर्जर निवासी राजीव कुमार पुत्र हुकुम सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 24 जनवरी को दोपहर करीब दो बजे वह अपनी छत पर खड़ा था। उसी दौरान एक मांझा उसकी गर्दन के पास से गुजर गया। अपनी जान बचाने के लिए उसने मांझा तोड़ दिया। इस बात पर आजाद पुत्र चरण सिंह उसके घर आया और गाली-गलौच करने लगा। इसकी सूचना पीड़ित ने आजाद के परिजनों को दी। इसके बाद अगले दिन शाम आजाद की मां ने पीड़ित को एक रेहड़ी पर बुलाया, जहां आजाद पहले से मौजूद था। वहां फिर गाली-गलौच शुरू हो गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.