गोपालगंज, दिसम्बर 14 -- मांझागढ़ । एक संवाददाता सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मांझा रात्रि के समय में एमबीबीएस डॉक्टर की जगह आयुर्वेदिक चिकित्सक के भरोसे अस्पताल चलता है। यहां पर पदस्थापित एमबीबीएस चिकित्सक रात में अपनी ड्यूटी के जगह आयुर्वेदिक चिकित्सक को रखकर अस्पताल से अनुपस्थित रहते हैं। इसका जीता-जागता उदाहरण शनिवार की रात सामने आया है। जिसको लेकर मांझा प्रखंड के जिला परिषद सदस्य 23 के प्रतिनिधि संजीत कुमार चौबे ने इस मामले को लेकर सिविल सर्जन से शिकायत किया है‌। शनिवार की रात जिला परिषद सदस्य के भतिजा का तबियत बिगड़ गई थी। जिसका इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया गया। जहां पर ड्यूटी पर तैनात एमबीबीएस चिकित्सक अनुपस्थित थे। उनकी जगह आयुर्वेदिक चिकित्सक को रखा गया था। सूत्रों ने बताया कि अस्पताल में यह व्यवस्था का सिलसिला ...