गुमला, फरवरी 5 -- रायडीह, प्रतिनिधि। डिजिटल लेनदेन के दौर में भी रायडीह प्रखंड के कुड़ोछतपुर पंचायत अंतर्गत बैंक ऑफ इंडिया शाखा मांझाटोली का एटीएम पिछले नौ माह से बंद पड़ा है। एटीएम बंद रहने के कारण आम उपभोक्ताओं को बैंक शाखा में लंबी कतार में लगकर पैसा निकालने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार रायडीह प्रखंड में कुड़ोछत्रपुर पंचायत में स्थित बैंक ऑफ इंडिया की मांझाटोली शाखा ही एकमात्र बैंक शाखा है। जून माह से लगातार इस शाखा का एटीएम खराब है। इसके चलते ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी बैंक पहुंचकर लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। इस शाखा में कोंडरा, कोब्जा, सुरसांग, कांसीर, उपरखटंगा और परसा पंचायतों के दूरदराज क्षेत्रों के ग्रामीणों का खाता है। कई उपभोक्ताओं को 30 से 40 किलोमीटर की दूरी तय कर बैंक आना पड़ता है। अत्यधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.