गोपालगंज, फरवरी 22 -- मांझागढ़ । स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर 13 लीटर शराब के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने मांझागढ़ थाना क्षेत्र के सिपाहखास एवं कोइनी गांवों में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान शराब के साथ इसी गांव के नीतीश कुमार व लड्डन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कोइनी गांव में छापेमारी कर शराब के साथ अरज महतो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...