गोपालगंज, फरवरी 9 -- मांझागढ़। एक संवाददाता। मांझागढ़ थाना परिसर के समीप सोमवार की दोपहर चोरों ने बेखौफ होकर एक बाइक की चोरी कर ली। चोरी गई बाइक सिपाहखास पंचायत के बीडीसी सदस्य उपेंद्र महतो की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बीडीसी सदस्य उपेंद्र महतो किसी आवश्यक कार्य से मांझागढ़ थाना के समीप स्थित एक होटल की दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान बाहर खड़ी उनकी बाइक को अज्ञात चोरों ने उड़ा लिया। जब वह बाहर निकले तो बाइक मौके से गायब मिली। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित ने मांझागढ़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...