प्रयागराज, मई 5 -- प्रयागराज। झलवा स्थित मुबारकपुर कोटवा के लोग गांव के पानी निकासी के लिए रेलवे की जमीन पर नाला निर्माण की मांग कर रहे हैं। रेलवे ने अपनी जमीन पर बने तीन मकानों को तोड़ दिए। रेलवे लाइन किनारे एक दर्जन मकानों पर लाल निशान लगाया गया है। निशान लगने के बाद गांव में खलबली मच गई है। फूलपुर के सांसद प्रवीण कुमार पटेल रविवार को गांव का दौरा करने पहुंचे तो रेलवे की तरफ से की गई कार्रवाई का पता चला। प्रयागराज-नई दिल्ली खंड पर गांव के बीच से चौथी लाइन बिछाई गई। इससे गांव के गंदे पानी की निकासी रुक गई। जलभराव होने लगा तो गांव के लोगों ने नाला बनाने की मांग की। गांव की समस्या को ध्यान में रखकर नगर निगम ने रेलवे की जमीन पर नाला निर्माण शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर बगैर एनओसी के नाले के निर्माण को एनसीआर के प्रयागराज मंडल ने रुकवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.