गिरडीह, फरवरी 3 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। प्रेमिका की मांग में सिंदूर डालकर साड़ी लाने के बहाना कर फरार हुए प्रेमी दस दिनों के बाद भी नहीं लौटा। जब प्रेमिका ने उससे संपर्क स्थापित किया तो वह प्रेमिका से दो लाख नगद व एक अपाची बाइक की मांग कर डाली और कहा कि इसके बाद ही वह उसे लेने आएगा। प्रेमी के इस दगा से क्षुब्ध प्रेमिका इंसाफ के लिए परिजनों के साथ सोमवार को बेंगाबाद थाना पहुंची और उनके परिजनों ने थाना में इस आशय का आवेदन दिया। आवेदन में लड़की के साथ यौन शोषण करने और अश्लील तस्वीर फेसबुक में अपलोड कर उसे वायरल करने का आरोप लगाया है। यह मामला मोतीलेदा पंचायत के एक गांव से जुड़ा हुआ है। जबकि युवक महुआर पंचायत के एक गांव का रहनेवाला है। थाना में दिए गए आवेदन में परिजनों ने उल्लेख किया है कि शादी का प्रलोभन देकर युवक ने लड़की के साथ एक साल तक य...