पाकुड़, जनवरी 21 -- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन, 24 से कोयला ढुलाई बंद - झामुमो केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा व लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने की घोषणा... - झामुमो जिला कार्यसमिति की बैठक में बनी आंदोलन की रूप-रेखा... पाकुड़, प्रतिनिधि। पाकुड़-साहेबगंज रेल विकास की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन को और धार देने का काम झामुमो ने करना शुरू कर दिया। रेलवे से पिछले पांच दिनों से पत्थर ढुलाई का कार्य बंद तो है ही, अब अमड़ापाड़ा से कोयला ढुलाई को पूरी तरह रोक देने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार को शहर के लड्डू बाबू आम बगान में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में झामुमो के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा व लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल ने स्पष्ट किया कि जब तक रेल प्रशासन मांगों पर अमल नहीं करता, तब तक न तो पत्थर ढुलाई होगी और न ही कोयला रेलवे को दिया जा...