फतेहपुर, फरवरी 13 -- खखरेरू। क्षेत्र के पौली गांव के पास भाकियू टिकैत गुट ने दो दिनों तक लगातार धरना प्रदर्शन कर समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की। लेकिन समस्याओं से निजात न मिलने पर शुक्रवार को किसानों ने खागा-महेवा मार्ग पर जाम लगा दिया। नतीजतन मार्ग के दोनो ओर करीब एक किमी तक वाहनों के चक्के थमे रहे। वहीं नायब तहसीलदार के समझाने बुझाने पर सीएम को सम्बोधित ज्ञापन सौंपकर जाम को समाप्त किया गया। किसान नेता जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि धाता व विजयीपुर क्षेत्र के करीब 80 प्रतिशत गांवों में नीलगाय (वनरोज) और बंदरों का आतंक दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इनके द्वारा किसानों की अरहर, चना, मटर, आलू, गेहूं, शकरकंद आदि फसलों को बर्बाद किया जा रहा है। फसल के बर्बाद होने के कारण किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। आरोप लगाया कि नुकसान होने के चलते किसा...