रुद्रपुर, फरवरी 19 -- पारस्परिक स्थानांतरण की मांग को लेकर लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार गुरुवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान एक सभा का भी आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि बुधवार को कर्मचारियों ने देहरादून में सचिवालय कूच कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। संगठन पारस्परिक स्थानांतरण की मांग उठा रहा है, लेकिन उनकी मांग नहीं मानी जा रही है। इससे कर्मचारियों में रोष है। कार्य बहिष्कार में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दीप चंद्र तिवारी, तेज सिंह मेहरा, मोहन सिंह राठौर, गीता मौर्य, आंचल सक्सेना, चरणपाल सिंह, नवीन पांडे आदि मौजूद रहे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.