समस्तीपुर, जुलाई 3 -- पूसा। अपनी मांगो को ले भाकपा माले का अनिश्चितकालीन धेरा डालो-घेरा डालो आंदोलन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान आंदोलनकारियों ने मनरेगा कार्यालय के सामने धरना देते हुए रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। मौके पर आयोजित सभा की अध्यक्षता प्रखंड सचिव अमित कुमार ने की। सभा को संबोधित करते हुए आंदोलनकारियों ने कहा कि मांगे पूर्ण होने तक आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार, प्रखंड कमिटी सदस्य दिनेश राय, रविन्द्र कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, राजाराम सिंह, जितेन्द्र राय, समेत डॉ. मुकेश कुमार,श्री ओम आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.