संभल, जनवरी 29 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली के पदाधिकारी मांगों को लेकर धनारी पशु चिकित्सालय पसिर में 24 दिन से धरने पर बैठे हैं। उसके बाद भी किसानों की सममस्या का समाधान नहीं हुआ है। बुधवार को धरना स्थल पर किसान नेता ऋषिपाल सिंह यादव ने कहा कि आवारा पशुओं को संरक्षित किया जाए। पशु चिकित्सालय की चारदीवारी बनाई जाए। आस्था की केंद्र महावा नदी को पुनर्जीवित किया जाये आदि समस्याओं को समाधान किया जाए। समाधान होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया गया। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी को होने वाली पंचायत में आगे का निर्णय लिया जा सकता है। इस दौरान हरपाल सिंह, ओमप्रकाश, विजय सिंह, बहादुर सिंह, रामवीर सिंह, कालू आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...