उन्नाव, दिसम्बर 29 -- औरास। दिव्यांगों की समस्याओं को नजरंदाज करने पर दिव्यांग विकास सोसाइटी संगठन के जिलाध्यक्ष संतोष कनौजिया की अगुवाई में 20 से अधिक से दिव्यांग हसनगंज तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए। कहा कि हमने दिव्यांगों की समस्याओं को जिलाधिकारी उन्नाव व हसनगंज एसडीएम को कई बार अवगत कराया लेकिन समस्याओं को नजरअंदाज किया गया। दिव्यांगो ने बताया कि हम सभी लोग यहां से पैदल विधान सभा के लिए मार्च करेंगे। दिव्यांग संतोष ने हसनगंज एसडीएम प्रज्ञा पांडेय को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। स्थिति को भांपते हुए एसडीएम ने उपस्थित दिव्यांगों को तुरंत कंबल वितरित कराए और उचित समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया । जिस पर सभी दिव्यांग अपने अपने घर चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...