मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी बैठक सोमवार को अध्यक्ष राम कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सचिव गौरव ने कर्मचारियों की मांगों को प्रस्तुत किया, जिस पर गंभीरता से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अंतिम बार कुलपति को मांग पत्र सौंपा जाएगा। साथ ही एक सात समन्वय सह संघर्ष समिति बनाने की मांग भी की जाएगी। अगर मांगों पर गौर कर उचित फैसला नहीं किया गया तो संघर्ष का बिगुल बजेगा। मकरसंक्रांति के बाद से कर्मचारी संघर्ष करेंगे। बैठक में महासंघ के प्रदेश महासचिव राघवेंद्र कुमार, कुमार राजन, कुंदन कुमार, रंजन कुमार, संजीव कुमार सिंह, विकास मिश्रा, सुरेश राय और इंद्रसेन कुमार शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...