मैनपुरी, दिसम्बर 15 -- ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली एवं विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्य कराए जाने के विरोध में चल रहे सांकेतिक शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन के तहत सोमवार को ग्राम पंचायत सचिवों ने बड़ा कदम उठाया। ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारियों ने अपना-अपना डीएससी/डोंगल खंड विकास कार्यालय स्थित एडीओ (पंचायत) के कार्यालय में लिखित रूप से जमा कर दिया। ग्राम पंचायत सचिवों का कहना है कि पूर्व में दिए गए नोटिस के बावजूद 15 दिसंबर तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इसी कारण आंदोलन को और तेज करते हुए यह निर्णय लिया गया है। सचिवों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहेगा। आंदोलन की अवधि में ग्राम पंचायत स्तर पर किसी भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.