दरभंगा, नवम्बर 30 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में चल रहा गतिरोध जारी है। लगातार पांचवें दिन शनिवार को भी शिक्षकेतर कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। वे अपनी मांगों को पूरा होने तक आंदोलन पर अड़े हुए हैं। उनके आंदोलन में एनजीओ कर्मियों के साथ ही अब पेंशनर समाज भी शामिल हो चुके हैं। इस दौरान चिकित्सकीय कारणों से मुख्यालय से बाहर गए कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय के अपील को भी कर्मचारी ठुकरा चुके हैं। शनिवार को भी सक्षम पदाधिकारी मुख्यालय से बाहर रहे, जिस कारण किसी प्रकार की वार्ता नहीं हो सकी। संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार झा एवं सचिव सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर संघ विगत चार सालों से आंदोलन कर रहा है। हर बार कर्मियों का आंदोलन शुरू होने पर विवि प्रशासन टालमटोल की नीति अ...