बिहारशरीफ, फरवरी 2 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। अजय मांझी के इलाज में लापरवाही करने वाले सदर अस्पताल के चिकित्सक पर कार्रवाई करने समेत अन्य मांगों को लेकर भाकपा माले के प्रतिनिधि व नेता 17 फरवरी को अस्पताल चौक पर धरना प्रदर्शन करेंगे। भाकपा माले प्रतिनिधि सुनील साव ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है। दीपगन व नूरसराय थाना में दर्ज मामलों में आरोपित को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। इससे पीड़ित परिवार में डर का माहौल है। उन्होंने सभी लोगों से धरना में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...