धनबाद, जनवरी 4 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र अंतर्गत मधुबन कोल वाशरी लोडिंग प्वाइंट के समीप प्रदूषण पर रोक लगाने और नियोजन की मांग को लेकर शनिवार ग्रामीण आजसू पार्टी के बैनर तले लोडिंग कार्य व ट्रांसपोर्टिंग कार्य बाधित करते हुए अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गये हैं। मौके पर गिरीडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के प्रतिनिधि सुभाष रवानी ने बताया कि बीसीसीएल प्रबंधन से पूर्व में भी मांगों को लेकर सासंद की मौजूदगी में वार्ता हुई थी। परंतु ब्लॉक दो क्षेत्रीय प्रबंधन केवल टाल-मटोल की नीति अपनाते हुए सकारात्मक पहल नहीं कर रहा है। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि गोपाल महतो, खानू महतो, राजेश महतो, शंकर महतो, महावीर लोहार, अशोक महतो, मनोज महतो, किशुन महतो, मुकेश कुमार, पांडव लोहार, पंकज कुमार, अरुण कुमार, अजय शर्मा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.